
ईशानी की बात सुनकर अब पद्मिनी जी चाह कर भी अपने आप को सोचने से रोक नहीं पा रही थी। मन ही मन उन्हें बहुत अजीब लग रहा था। बहुत सारे सवाल उन्हे एक साथ परेशान कर रहे थे। तभी उन्होंने लड़की से सवाल करते हुए कहा, "तो तुम्हारा नाम क्या है? और ये बच्चे?"
उनके इस सवाल पर लड़की ने अपने दोनों बच्चों का हाथ मजबूती से पकड़ कर कहा, "जी मेरा नाम "ईशानी" हैं। और ये दोनो मेरे बच्चे है। इनका मेरे अलावा कोई नहीं और इनके अलावा मेरा कोई नहीं।" इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बता सकती। और प्लीज़ आप लोगों से विनती है मेरी, की आप लोग इससे जुड़े कोई भी सवाल ना पूछे। ।











Write a comment ...