
अविका वहां से उठकर जाने लगी। लेकिन तभी देवांग ने उसकी कलाई को पड़कर उसे रोक लिया और झटके से उसे अपने करीब खींच लिया। जिससे अविका सीधी उसकी गोद में जा गिरी और उसकी आंखें बड़ी हो गई। वही देवांग ने उसकी कमर को कसकर पकड़ते हुए उसकी आंखों में देखकर सख्त आवाज में कहा, "किसकी इतनी हिम्मत हुई, जिसने तुम्हारे करेक्टर पर उंगली उठाई। तुम एक बार उसका नाम बताओ, मैं उसकी जान ले लूंगा।"
देवांग की इस बात को सुनकर अविका शॉक्ड हो गई। वही देवांग ने आगे कहा, "किसी को कोई हक नहीं तुम्हारे ऊपर उंगली उठाने का, क्योंकि तुम मुझसे बिलॉन्ग करती हो। तुम मेरी हो और ये बात तुम भी कान खोल कर सुन लो। मैं तुम पर कोई मेहरबानी नहीं कर रहा हूं, बल्कि मैं ये सब कुछ इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि तुम मुझे अच्छी लगने लगी हो या यूं कहूं कि मुझे तुमसे प्यार हो गया है। अब मैं जल्द से जल्द तुम्हें अपना बनाना चाहता हूं। तुम अपने दिमाग से फालतू बातों को निकाल दो कि कोई तुम पर उंगली उठेगी।"










Write a comment ...