
आरवी और विक्रम ने अपने मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन किया और विक्रम ने उस फाइल को अपने पास रख लिया। फिर उन दोनों ने पादरी का आशीर्वाद लिया और वहां मौजूद बाकी लोगों ने उन दोनों को बधाई दी जिससे आरवी बहुत ही ज्यादा खुश नजर आ रही थी ये सब कुछ देखकर।
फिर थोड़ी देर चर्च में बिताने के बाद विक्रम आरवी को लेकर बाहर आया। बाहर का मौसम आज काफी सुहाना था, आसमान में बादल छाए हुए थे और जहां अभी विक्रम आरवी थे वो एरिया भी पहाड़ी था जिस वजह से और भी ज्यादा खूबसूरती उनके आसपास दिखाई दे रही थी। जिसका नजारा लेते हुए विक्रम और आरवी एक दूसरे का हाथ पकड़ कर अपनी कार जा रहे थे।










Write a comment ...