
दोपहर का समय हो गया था। नव्या जो की लॉ इंटर्न थी वो आज की प्रैक्टिस ख़त्म करके अपनी दोस्त पूजा के साथ कोर्ट से बाहर निकली ही थी की निकलते ही सामने रोड के किनारे खड़ी एक कार से टीकर एक लड़के पर उसकी नजर पड़ गई। वही पूजा ने भी उस लड़के को देखा।
और देखते ही बोली___ "यार नव्या आखिर ये लड़का है कौन जो हर वक्त हमारा पीछा करता रहता है ? हम जहां भी जाते हैं ये लड़का वही आसपास कहीं ना कहीं नजर आ जाता है.... क्या ये हमे स्टॉक कर रहा है ? मुझे लगता है कि हमें इसके ऊपर लीगल एक्शन लेना चाहिए। खूबसूरत लड़की देखी नहीं की बस लाइन मारना शुरू।"










Write a comment ...