
अगली सुबह, तारा जल्दी-जल्दी तैयार होकर कॉलेज निकलने लगी। रीमा जी ने उसे रोकते हुए कहा, "कहां जा रही हो, तारा?" इस पर तारा ने उखड़ते हुए कहा, "ये कैसा सवाल है मोम, क्या आपको 5नहीं पता कि मैं सुबह-सुबह कहां जाती हूं। ऑफकोर्स कॉलेज जा रही हूं। कुछ दिन में मेरे एग्जाम शुरू होने वाले है। उसी के लिए मुझे क्लास अटेंड करना जरूरी है।"
लेकिन रीमा जी ने एक बार फिर से उसे रोकते हुए कहा, "ऐसा है, एक दिन की पढ़ाई में तुम कोई महारत हासिल नहीं कर लोगी। वैसे भी बिना पढ़े तो तुम पास हो ही जाओगी, तो कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है। कल तुम्हारे भाई की शादी है, तो आज तुम काम में मेरी मदद करवाओ। कॉलेज दो दिन बाद से जाना और मैं कोई बहाना नहीं सुनूंगी।"










Write a comment ...