
तरक्ष के सवाल के जवाब में बुजुर्ग आदमी ने दुःखी होकर कहा___ "ये सच है बेटा की आज ही गिरीश की बेटी की शादी थी लेकिन उसके बारातियों का फिलहाल कोई अता पता नहीं है। हमारे गांव के दो-तीन आदमी होने वाले दूल्हे के घर भी गए तो पता चल वहां पर ताला लगा है और उनके आसपास के लोगों का कहना है कि वो लोग घर छोड़कर आज दोपहर को ही चले गए, अब जब दूल्हा ही नहीं है तो शादी कैसे होगी।"
और जब से ये खबर गिरीश और उसकी पत्नी ने सुना है उन दोनों का बुरा हाल है उसकी पत्नी गीता के तो आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं और गिरीश उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया है, अब हम सभी को बहुत डर लग रहा है कि कहीं वो कुछ कर ना ले। क्योंकि उसने अपनी इकलौती बेटी की शादी के लिए बहुत खर्चा किया है यहां तक कि उसने अपना ये घर भी गिरवी रखकर लड़के वालों को तिलक पर दहेज दिया था। और अब जब बारात लाने की बारी आई तो उनका कोई अता पता ही नहीं है।"










Write a comment ...