
प्रखंड ने इवा का हाथ मजबूती से पकड़ते हुए गहरी आवाज में कहा___ "मैं आपसे दोस्ती करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं की हम बेस्ट फ्रेंड बन जाए। मैं चाहता हूं की अब से आपको जो भी प्रॉब्लम हो आप मुझे बताएं, मेरे साथ सब कुछ शेयर करें... सब कुछ। हर छोटी से छोटी बात आपके बारे में मुझे पता हो। मैं वादा करता हूं इसी तरह मैं सारी ज़िंदगी आपको हर एक चीज से प्रोटेक्ट करूंगा। आपका साथ कभी नहीं छोडूंगा चाहे जो हो जाए।"
प्रखंड के इन बातों को सुनकर इवा बड़े ही ध्यान से उसे देखने लगे। उसे प्रखंड की आंखों में एक सच्चाई नजर आ रही थी, ना कोई लस्ट, ना कोई फरेब, और ना ही किसी तरह का आपत्ति जनक ख्याल। यहां तक प्रखंड ने जिस तरह से इवा का हाथ पकड़ा हुआ था उसमें भी एक तरह का कंसर्न और प्रोटेक्ट शामिल था।










Write a comment ...