
आज की सुबह काफी खुशनुमा माहौल लेकर आई थी सब की जिंदगी में। चारों तरफ सुबह से ही धूम मची हुई थी.... शुभी, आभा, मयंक, अभय, लिली, आर्या, ट्यूलिप, साथ ही साथ आज तो लिली की मॉम डैड शिल्पा जी और शुभम भी आ गए थे तो सभी लोग आरज़ू और सिद्धि के लिए काफी खुश थे और सुबह से ही सारी तैयारियां शुरू हो चुकी थी।
सुबह सुबह ही पण्डित जी आ गए थे, क्यूंकि शादी की सुबह ही कई सारी और भी रस्में और पूजा करवानी होती है तो उसी लिए तैयारी हो गई थी। सबसे पहले पूरा की रश्म रिवाज़ और आरांश ने किया और उसके बाद आरांश किसी काम से बाहर चला गया।









Write a comment ...