
लिली के इस सवाल पर अचानक से आरजू की आंखों के सामने आरांश का चेहरा आ गया। और उसने खोई हुई आवाज में कहा , "वो..वो ना तो कोई पेशेंट लग रहा था, और ना ही कोई डॉक्टर। उसकी वो नीली आंखें मुझे किसी के जैसी लग रही थी.... जैसे.... जैसे मैंने कभी देखा हो उसे। और.... और उसके साथ उसके ग्रेइस ब्लॉन्ड हेयर ... वो.... तो किसी हॉलीवुड हीरो के जैसे थे। मुझे तो वो कोई बेहद हैंडसम... मगर पागल... लग रहा था। सरफिरा सनकी इंसान। उसकी बातें भी पागल जैसी ही लग रही थी। " आरजू बस अपने धुन में बोले जा रही थी।
वही आरजू की बात सुनकर लीली ने एक पल उसे गौर से देखते हुए कहा, "तुम उसकी शिकायत कर रही हो या उसकी तारीफ । मतलब अगर उसने तुम्हें हर्ट किया है, तो तुम्हें उसे गाली देनी चाहिए ना कि इस तरह से उसकी खूबसूरती की तारीफ करनी। कहीं ऐसा तो नहीं की पहली नजर में वो तुम्हें पसंद आ गया, क्या तुमने अपने रॉकस्टार को धोखा दे दिया।" कहते हुए उसने अपनी एक आईब्रो रेस कर ली।









Write a comment ...